फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उसहैत। थानाक्षेत्र के गांव घसनगला में मंगलवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेजा है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सिरसा डेरा निवासी प्रेमपाल ने अपनी बेटी छायादेवी (30) की शादी आठ साल पहले उसहैत के गांव घसनगला के गोविंद लोधी के साथ की थी। मंगलवार को छायादेवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छायादेवी के भतीजे अमरपाल ने पुलिस को घटना की सूचना दी। एसओ विक्रम सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि सात साल से छायादेवी अपने पति के साथ हरियाणा के फरीदाबाद में रहती थी। उसके तीन बच्चे है। 21 जून को फरीदाबाद में ही एक अस्पताल में छायादेवी ने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद पति अस्पताल से उसकी छुट्टी कराकर घर घसनगला ले आया था। उसकी तबीयत खराब चल रही थी। वहीं, भतीजे ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या के आरोप के चलते विवाहिता का शव पोस्टमॉर्टम को भेजा है। एसओ विक्रम सिंह ने बताया कि इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें