फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विवाहिता नेहा की फाइल फोटो
विज्ञापन
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे संदिग्ध हालात में विवाहिता नेहा (22) की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मायके पक्ष के मुताबिक, नेहा के सिर और कमर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने मायके पक्ष की सूचना पर शव का पोस्टमॉर्टम कराया।
विज्ञापन

अलापुर क्षेत्र के विसारत नगर निवासी ब्रजराज ने बताया कि उनकी बेटी नेहा की शादी आठ मई को दरियापुर निवासी भुवनेश पुत्र उदयवीर के साथ हुई थी। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति, ससुर, सास और ननद दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर नेहा को प्रताड़ित किया जाता था।
पिता ब्रजराज के मुताबिक, मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे के करीब उन्हें बेटी की मौत की सूचना मिली। परिजन ससुराल पहुंचे तो नेहा का शव पड़ा मिला। उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद आरोपी घर पर नहीं मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



मायके पक्ष की सूचना पर विवाहिता का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। तहरीर और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - अशोक कुमार सिंह, सीओ सहसवान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें