फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विवाहिता की मौत, अवैध संबंध के विरोध में हत्या का आरोप

विज्ञापन
मुसिया नगला गांव में विवाहिता की मौत पर विलप करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के शिव कॉलोनी में शनिवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे भाई ने अवैध संबंध के विरोध में बहन की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमॉर्टम को भेजा। रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं हो सकी। विसरा प्रिजर्व किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


रामपुर जिले के शाहबाद थानाक्षेत्र के गांव खेड़ा करैती निवासी अमर सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बहन राजवाला (30) की शादी साल 2016 में बिसौली के मुसिया नगला के सुरेश से की थी। सुरेश सिलाई करके परिवार का पालन पोषण करते है। बहन के दो बेटे कमल (8) व गौरव (5) हैं। भाई ने आरोप लगाया है कि उनकी बहन को पति समेत ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर परेशान करते थे। आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे। सुरेश ने बिसौली नगर के मोहल्ला शिव कॉलोनी में मकान बना लिया है। जहां वह बहन राजबाला व बच्चों को लेकर रह रहे थे। आरोप है कि सुरेश के एक युवती से संबंध हो गए थे। इस वजह से युवती बहन के घर पर आने जाने लगी थी। बहन उस युवती का विरोध करती थी। शुक्रवार रात भी युवती घर आ गई। इसको लेकर सुरेश व बहन के बीच कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसी को लेकर बहन की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शनिवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। बिसौली कोतवाल हरेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें