बिसौली। कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न में पति, सास, ससुर एवं ननद समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव हर्रायपुर निवासी पूजा उर्फ सपना की शादी 9 फरवरी 2023 को उझानी निवासी नितिन श्रीवास्तव के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ससुराल पक्ष के लोग दस लाख रुपये की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति एवं ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता के साथ मारपीट करने लगे।
28 अक्टूबर को पति ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर विवाहिता को आठ माह की बच्ची के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद दोनों पक्षों की पंचायत हुई, लेकिन, ससुराल पक्ष के लोग बगैर दस लाख रुपये लिए विदा कराने को तैयार नहीं हुए। आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मरने की धमकी दी। इस मामले मे पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति नितिन श्रीवास्तव, उमेश चंद्र उर्फ पप्पू, मानसी, राखी, ममता रानी और साधना के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।