फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शौक पूरा करने के लिए चार छात्र बने लुटेरे, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
अलापुर थाने में खड़े लूट के आरोपी। स्रोत-पुलिस - फोटो : स्थानीय दु​कान पर रखी रेडीमेड डोडा मिठाई।
विज्ञापन
अलापुर। 16 जनवरी की रात सिविल लाइंस और अलापुर में हुईं लूट की घटनाएं किसी बदमाशों के गिरोह ने नहीं, बल्कि चार छात्रों ने अपने शौक पूरे करने के लिए की थीं। पुलिस ने लूट के आरोपी दो छात्रों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फरार दो आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

16 जनवरी की रात सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मंडी समिति रोड पर वजीरगंज नगर पंचायत में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर आदित्य मिश्रा के साथ बाइक सवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था।
इसी घटना के कुछ घंटे बाद अलापुर के गांव उनौला में प्रशांत शर्मा पुत्र आगेश शर्मा और उनके भाई सुबोध शर्मा के साथ भी लूटपाट हुई थी। दो बाइकों पर बदमाश पीड़ितों से मोबाइल और नगदी लूट गए थे। दोनों ही घटनाओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

अलापुर पुलिस ने दोनों ही घटनाओं को जोड़ते हुए बदमाशों को ट्रैक करना शुरू किया। इसके बाद पुलिस ने उनौला इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जहां दो बाइकों पर बदमाश की लोकेशन ट्रेस हुई।
इसके बाद पुलिस ने घटना के समय का बीटीएस डाटा उठाया। उसके आधार पर बदमाश ट्रेस हुए। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर बृहस्पतिवार देर रात काली चरन यादव (18) निवासी दरियापुर थाना मुजरिया और रवि उर्फ राम सच्चे (19) निवासी कुरिया थाना सवायजपुर जिला हरदोई को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के पास से 1500 रुपये, एक तमंचा, दो कारतूस और लूट में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों ने अपने दो अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं, जिन्हें पुलिस तलाश रही है।

शहर के स्कूल में पढ़ते हैं चारों छात्र
पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने बताया कि लूट की घटना में वे चारों दोस्त शामिल थे। वह बदायूं शहर के एक स्कूल में पढ़ते हैं। चारों ने अपने शौक व महंगे खर्चे पूरे करने के लिए लूट की घटना को अंजाम दिया था। लूटे गए रुपये चारों आपस में बांट लिया करते थे। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी छात्र है। फरार आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें