फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विवाहिता को पीटकर घर से निकालने का आरोप, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली। दहेज की मांग पूरी नहीं कर पाने पर गांव के योगेंद्र की पत्नी रिंकी को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस मामले में विवाहिता के मायके पीलीभीत जिले के गांव ढकिया जलालपुर से आई उसकी मां मंजू देवी ने बंडा थाने में रिंकी के पति समेत ससुर श्रीपाल और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटी का विवाह पांच वर्ष पहले किया था। शादी के कुछ दिन बाद से ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज की मांग कर बेटी से मारपीट शुरू कर दी। बाद में उसे ससुराल से निकाल दिया। थाना प्रभारी प्रदीप राय ने बताया कि मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें