फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बेटियां होने पर विवाहिता को पीटकर कर दिया गायब, रिपोर्ट

Fri, 27 Sep 2024 08:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दो बेटियां होने के बाद पति व ससुराल वाले विवाहिता से दो लाख रुपये की मांग करने लगे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे गायब कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की तो परिजन ने अदालत में पत्र दिया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अब पुलिस भी विवाहिता की खोजबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव अड़ौली निवासी कान्ती देवी ने बताया कि बेटी लता की शादी पांच साल पहले छत्रपाल निवासी शेखूपुरा थाना सिविल लाइन के साथ की थी। शादी में आठ लाख रुपये खर्च करने के बाद भी पति व ससुराल वाले खुश नहीं थे। कुछ समय ठीक से रखा इस बीच विवाहिता ने बेटी को जन्म दिया। बेटी पैदा होने पर ससुराल वाले मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। दूसरी बेटी पैदा हुई तो पति ने कहा कि दो लाख रुपये मायके से लाकर दो तभी घर में रखूंगा।

आरोप है कि 22 मार्च को दामाद छत्रपाल व उसके पिता रामपाल, देवर, ननद आदि ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। मारपीट की सूचना पर मायके पक्ष के लोग गांव पहुंचे तो दोनों मासूम बच्ची मिली, लेकिन लता नहीं थी। पूछने पर ससुराल वालों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। विवाहिता के पिता का कहना है कि परिजनों ने बेटी को गायब कर दिया है। उन्होंने लता की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें