फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विवाहिता ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, एसएसपी से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। महिला ने पांच लोगों पर मारपीट, बाल काटने व सामूहिक दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा है। पीड़िता का आरोप है कि 15 दिन से रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए अधिकारियों व थाने के चक्कर काट रही है, लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


उझानी थाना क्षेत्र निवासी महिला ने दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 25 मई को दोपहर में टेंपो में बैठकर बदायूं जा रही थी। पुरानी रंजिश के चलते बाइकों से आए लोगों ने टेंपो को रुकवाया। इसके बाद उसको जबरन टेंपो से उतार लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। उसके गहने, रुपये छीन भी लिए।
आरोप है कि इसके बाद चार लोग उसको जंगल में खींचकर ले गए और उसके साथ बारी- बारी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके सिर के बाल काट कर गंजा कर दिया। इसके बाद सभी लोग भाग गए। रोती-बिलखती वह थाना उझानी पहुंची तो थाने में तहरीर नहीं ली गई।
विज्ञापन

महिला ने एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह व सीओ उझानी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा महिला ने मुख्यमंत्री को भी शिकायती पत्र भेजा है। इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि मामला किन्नरों में मारपीट का था। महिला गलत तरीके से कार्रवाई कराना चाह रही है। दुष्कर्म जैसा कोई मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें