फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में शादी करने के बाद दहेज के लिए वर पक्ष ने दोबारा बरात ले जाकर शादी की। दहेज भी लिया। बावजूद इसके फिर बाइक व दो लाख रुपये की मांग करने लगे। बाद में मांग पूरी न होने पर महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव बक्सर खालसा निवासी विवाहिता शोभा ने बताया है कि उसकी शादी सहसवान के ही गांव टोटपुर करसरी निवासी प्रेम सिंह के साथ दो फरवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत माहेश्वरी कोल्ड स्टोर सहसवान में हुई।
इसके बाद उसके ससुर लाल सिंह व पति प्रेम सिंह ने उसके पिता से कहा कि वे बरात लेकर आएंगे। जिस पर पिता ने उनकी बात मान ली और बरात की खातिर करने के साथ अलग से दहेज भी दिया। इसके बाद भी ससुराल के लोग दान दहेज से खुश नहीं हुए। दहेज में बाइक व दो लाख रुपये की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

अंतत: दहेज की मांग पूरी न होने पर 18 मई को सुबह 10 बजे पति प्रेम सिंह, जेठ बबलू, ओमप्रकाश, करन सिंह, जेठानी शीतल व पिंकी, ननद रूपवती ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें