फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आठ माह पहले शादी, हिमाचल में विवाहिता की मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

Tue, 07 Jul 2026 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
सीमा फाइल फोटो
विज्ञापन
ओरछी। पति के साथ हिमाचल में किराये के मकान में रह रही विवाहिता की मौत हो गई। आठ माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। हिमाचल में मौत होने के बाद सोमवार सुबह पति शव लेकर फैजगंज थाना क्षेत्र के गांव सिसरका स्थित अपने घर पहुंगा। विवाहिता के मायके वालों के आने से पहले पति और अन्य ससुराली शव घर में छोड़कर भाग गए। विवाहिता के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। फैजगंज बेहटा पुलिस ने विवाहिता का पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन

संभल के बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव गुमथल निवासी लोकेश ने बताया कि बहन की शादी फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव सिसरका निवासी प्यारेलाल के बेटे अंकित के साथ नवंबर 2025 में धूमधाम से की थी। शादी के कुछ समय बाद सीमा को अंकित के किसी अन्य महिला से संबंध होने की जानकारी मिली। इसके बाद दोनों में विवाद होने लगा। आरोप है कि अंकित इसी बात को लेकर सीमा के साथ मारपीट भी करता था। कई बार सीमा को मायके लेकर आ गए थे। दोनों परिवार की आपसी सहमति के बाद बहन को अंकित के साथ भेज दिया। ये लोग पूरे परिवार के साथ हिमाचल के चंडीगढ़ के गांव मन्नू माझरा चले गए थे। वहां सभी लोग एक कंपनी में काम करते थे। आरोप है कि वहां भी ये लोग सीमा के साथ मारपीट करते थे। मारपीट करते हुए सभी ने सीमा को मार डाला और इसकी सूचना भी हम लोगों को नहीं दी।

हिमाचल से शव लेकर गांव पहुंचे ससुराली
विवाहिता के शव को लेकर उसके ससुराली गांव सिसरका लेकर पहुंचे। गांव पहुंचने के बाद ससुरालियों ने सीमा के मायके वालों को सूचना देने के बजाय खुद ही गांव से भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर गांव सिसरका पहुंचे विवाहिता के मायके वालों को उसके शव के पास उसके ससुराल पक्ष को कोई भी नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन




विवाहिता के शव का पोस्टमाॅर्टम कराया है। तहरीर व पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे विवेचनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

- अंशुमन श्रीवास्तव, सीओ बिसौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें