फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 30 साल के युवक से तय हुई शादी, 18 की युवती ने दी जान

विज्ञापन
युवती की मौत के बाद मौके पर जुटे ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
कुंवरगांव। उम्र से 12 साल बड़े युवक के साथ रिश्ता तय करने से क्षुब्ध युवती ने कुंडे में फंदे से लटककर जान दे दी। परिजन फंदे से शव उतराने के बाद घर से फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय व पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिग से मौत का कारण बताया गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण ने अपनी बेटी (18) का रिश्ता कुछ दिन पहले उसहैत क्षेत्र के एक युवक के साथ रिश्ता तय कर दिया था। युवक की उम्र 30 साल है। युवती ने अधिक उम्र के युवक से शादी करने से मना कर दिया था। इसके चलते उसकी अपने माता-पिता से अनबन चल रही थी। युवती शादी नहीं करने की जिद पर अड़ी थी। परिजन हर हाल में उस पर शादी करने का दबाव बना रहे थे।
शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे उसके माता पिता घर से बाहर थे। इसी बीच युवती ने कमरे के अंदर कुंडे से फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। माता पिता जब घर पहुंचे तो वह फंदे पर लटकी थी। उन्होंने बेटी को फंदे से उतारा। इस बीच पुलिस की कार्रवाई से दहशत में आए माता पिता घर से भाग गए। घर में बुजुर्ग दादी रह गई थी। उनके रोने बिलखने की आवाज पर आस पड़ोस के लोग पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ सिटी के साथ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। उसमें मौत का कारण हैंगिंग बताया गया।
विज्ञापन




युवती को अगवा कर ले गया था पड़ोस का युवक
युवती के पिता ने पिछले महीने गांव के ही पिंकू के खिलाफ बेटी को बहला फुसलाकर अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 20 मई को युवती बरेली में मिली थी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कोर्ट में युवती ने आरोपी के खिलाफ अगवा करने के बयान दिए थे। इस कारण वह अभी जेल में है। 26 मई को कोर्ट ने युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। इसके बाद ही परिजनों ने उसका रिश्ता तय कर दिया था।


- घटनास्थल पर युवती के परिजन नहीं मिले थे। पैनल से पोस्टमॉर्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के आने के बाद उसने भी पूछताछ की जाएगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - रजनीश उपाध्याय, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें