फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंछल पर हमले के विरोध में दोपहर तक बंद रहा बाजार

Thu, 11 Dec 2014 11:47 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल पर हुए हमले के विरोध में व्यापारियों के विभिन्न संगठनों ने प्रांतीय आह्वान पर दुकानें बंद रखीं। दोपहर तक बाजार बंद सफल रहा। व्यापारियों ने सुबह से ही सुभाष चंद्र शर्मा के नेतृत्व में दुकाने बंद करने का आह्वान किया। बाद में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

उप्र व्यापार प्रतिनिधिमंडल के आह्वान पर बाजार बंदी दोपहर तक प्रभावी रही। सर्राफा बाजार, पुराना बाजार, बड़ा बाजार में भी बंद सफल रहा। जिलाध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि कंछल पर हुए हमले ने व्यापारियों को झकझोर दिया है। इससे पूर्व व्यापारी जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेअ पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में दिया। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि लखनऊ में हमलावर वकीलों का सदस्यता खत्म कराई जाए।
इस मौके पर हबीब खां, इंद्रेश चंद्र वर्मा, प्रदीप कुमार, मुजाहिर अली खां, रुखसार हुसैन, संजीव गुप्ता दिनेश थापा, राम चंद्र साहू, राजू, अजय शर्मा, काका नारंग, अरविंद, रिजवी खां, अनोखे लाल, विनोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें