फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की जलकर मौत

Thu, 18 May 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो       बदायूं।
विज्ञापन
Demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
-जरीफनगर थाने के गांव सिरसा खुर्द में हुई घटना 
विज्ञापन

-मायके-ससुराल वालों के बीच बाद में हो गया समझौता
थाना जरीफनगर के गांव सिरसा खुर्द में गुरुवार को खाना बनाते वक्त संदिग्ध हालात में रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से विवाहिता की झुलसकर मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने पहले तो प्रताड़ित करने और जलाकर मारने का आरोप लगाया। बाद में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर नहीं दी।      
जरीफनगर थाने के गांव सिरसा खुर्द निवासी श्यामलाल के बेटे रनवीर की शादी करीब तीन साल पहले थाना क्षेत्र के ही गांव बिचौला निवासी ठकुरी की बेटी रेनू के साथ हुई थी। रनवीर चंडीगढ़ में रहकर नौकरी करता है। रेनू भी उसके साथ रहती थी। हाल ही में रनवीर अपनी पत्नी रेनू के लिए गांव में छोड़ गया था। गुरुवार सुबह रेनू खाना बना रही थी। इसी दौरान संदिग्ध हालात में रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया गया रेनू बुरी तरह से झुलस गई। बाद में उसने दम तोड़ दिया। खबर मिलने पर मायके वाले भी पहुंच गए। पहले तो इन लोगों ने बेटी को प्रताड़ित करने और जलाकर मारने का आरोप लगाया। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी गई है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

 
संदिग्ध हालात में लड़के की जलकर जान गई
मूसाझाग। थाना क्षेत्र के गांव मौसमपुर में गुरुवार को गांव के सूरजपाल का बेटा नन्हे संदिग्ध हालात में झुलस गया। बाद में नन्हे ने दम तोड़ दिया। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने भी गांव पहुंच कर मामले में जानकारी जुटाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें