गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा ने निकाली प्रभातफेरी
सिख पंथ के कथावाचक ज्ञानी सुखपाल पाल सिंह ने गुरुनानक देव के आगमन से लेकर बाबर के जुर्मों तक का वर्णन किया। बीबी गुरमीत कौर खालसा कवि गुरुनानक देव की महिमा का गुणगान किया और संगत को उनके मार्ग पर चलने का आह्वान किया। लुधियाना के भाटी हरभजन सिंह ने गुरू के शब्दों की झड़ी लगाकर संगत को निहाल कर दिया। इसके साथ ही विद्यालयों, संस्थाओं और सेवादारों का सम्मान किया गया। गुरू ग्रंथ साहिब की आगवानी कर रहे ज्ञानी हरभजन सिंह ने सरोपा भेंट करके गुरु गोविंद सिंह के बताए गए धर्म एवं सच्चाई के मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम के अंत अरदास के बाद लंगर बांटा गया, जिसमें सारी संगत ने प्रसाद खूब लंगर छका। इस दौरान प्रधान हरमेश सिंह, जगजीत वोहरा, मनप्रीत सिंह, मनमोहन सिंह, परविंदर सिंह, गुरमीत, प्रतिपाल सिंह दुआ, जितेंद्र नारंग, हरपाल सिंह दुआ, गुलशन जुनेजा, गगन अरोड़ा, जतिन पाल सिंह, कंवलजीत सिंह आदि का सहयोग रहा।
प्रभातफेरी निकाल मनाया प्रकाशोत्सव
गुरुद्वारा श्री गुरूनानक सत्संग सभा लोटनपुर में गुरूनानक देव जी का प्रकाशोत्सव मनाया गया। अखंड पाठ के बाद प्रभातफेरी निकाली गई, जो गुरुद्वारा गोविंद नगर, गुरुद्वारा शहवाजपुर, मोहल्ला पनवाड़ी होती हुई गुरुद्वारा जोगीपुरा में समाप्त हुई। इस दौरान सतीशबाबू, श्याम मनोहर, बाबू सिंह, कालीचरन, मुनीश, रामू चौधरी, महेश, धर्मेंद्र चौधरी, आनंद सूर्यवंशी, मंजीत खन्ना, अमित राय, अमित कैलाश, अमरदीप, अंकित राय, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।