प्राईवेट बस स्टैंड पर खड़ीं बसें। संवाद
बदायूं। शहर के प्राइवेट बस स्टैंड से बिना परमिट बसों का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है। यहां से करीब दो सौ से अधिक बसें आंवला, बिल्सी, उसावां, उसहैत आदि स्थानों के लिए चलती हैं। वह यात्रियों की जान जोखिम में डालकर संचालित हो रहीं हैं। यहां की अधिकांश बसों का संचालन बिना फिटनेस कराए ही किया जा रहा है।
प्राइवेट बसों के संचालन के लिए यूनियन है। उनकी देख रेख में संचालन किया जा रहा है लेकिन मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। वह यात्रियों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। बस चालकों ने बताया कि आधे से अधिक बसें बिना फिटनेस के हैं। इनको कोई चेक ही नहीं करता है। यही वजह है कि बसों का रात दिन सड़कों पर संचालन किया जा रहा है।
कोट
- बिना फिटनेस के बसों का संचालन किया जा रहा है तो गलत है। इनको चेक कराया जाएगा। अगर ऐसी कोई बस संचालित होती पाई जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी कराई जाएगी। आज ही दिखवाएंगे कि कितनी प्राइवेट बसें ऐसी हैं जिनकी फिटनेस और परमिट नहीं है। - रामवचन गुप्ता, एआरटीओ प्रशासन