नसीमुद़दीन के समर्थन में कई ने छोड़ी बसपा
पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी को बसपा से निकालने के विरोध में कई कार्यकर्ताओं ने बसपा छोड़ दी है। युवा निर्माण दल के प्रदेश उपाध्यक्ष सलमान सिद्दीकी एडवोकेट ने गुरुवार को बैठक कर संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ बसपा छोड़ने का एलान किया।
सलमान ने कहा कि नसीमुद्दीन को पार्टी से निष्कासित करके मायावती ने मुस्लिम विरोधी होने की बात साबित कर दी है। इसी सोच के कारण बसपा अब मिशन नहीं बल्कि लूट की मशीन बन चुकी है। सलमान ने बताया कि झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाकर नसीमुद्दीन सिद्दीकी को पार्टी से बाहर निकाला गया है, इसलिए अब सही सोच रखने वालों को बसपा में जगह नहीं रह गई है। सलामन सिद्दीकी के साथ इस्तीफा देने वालों में अशर कुरैशी, फैजान कुुरैशी, शोएब अहमद, जिबरान अंसारी, असगर अली खां, शराफत हुसैन, सुहेल अली खां, शीबान सैफी, नूर आलम अंसारी, सोहराब कुरैशी, विपुल शर्मा, वीरंद्र कुमार जाटव, कमल सिंह एडवोकेट आदि शामिल रहे।