फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं कैश नहीं, कहीं बेशुमार भीड़

Thu, 15 Dec 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
कहीं कैश नहीं, कहीं बेशुमार भीड़ 
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद से दिन ब दिन अधिक धनराशि का वितरण बढ़ता ही जा रहा है, जबकि लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा इसलिए भी हो रहा कि अधिकांश बैंक शाखाओं में कैश नहीं... का बोर्ड टांग दिया जाता है, बैंक शाखाओं के चैनल में ताले डाल दिए जाते हैं और एटीएम के शटर डाउन रहते हैं या फिर कैश खत्म होने का बोर्ड लगा दिया जाता है। बैंक और एटीएम में जाने वाले ग्राहक ऐसी स्थिति देखकर परेशान होने लगे हैं। बैंक से रुपये न मिलने से लोगों की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। 
विज्ञापन

गुरुवार को पंजाब नेशनल बैंक मुख्य शाखा में कैश लेने वालों की खासी भीड़ रही, जिसके चलते लोगों को कम रुपये देकर काम चलाया गया। यही स्थिति स्टेट बैंक की मुख्य शाखा की रही। वहां पर स्थित ई-कॉर्नर की लाइन सबसे लंबी नजर आई, जबकि पड़ोस में स्थित एचडीएफसी बैंक का एटीएम बंद था और शाखा में रुपये लेनदेन चल रहा था। 
इलाहाबाद की जोगीपुरा स्थित बैंक शाखा में बैंक खुलने के कुछ देर बाद ही कैश नहीं का बोर्ड टांग दिया गया। विजया बैंक में कैश की किल्लत रही। यूनियन बैंक, यूको, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, महाराष्ट्र बैंक, आईसीआईसीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि बैंक शाखाओं में मामूली लेनदेन ही हुआ। अधिकांश एटीएम कैशलेस रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें