फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैशलेस होने लगा शहर का सराफा बाजार 

Thu, 15 Dec 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
कैशलेस होने लगा शहर का सराफा बाजार  
विज्ञापन
करेंसी बंद होने की वजह से ठंडे पड़े बाजार में पटरी पर लाने के लिए व्यापारी वर्ग कैशलेस सिस्टम की ओर बढ़ने लगे हैं। इस ओर ग्राहकों का ध्यान भी आकर्षित होने लगा है। सराफा व्यापारियों ने अपने व्यापार को सुरक्षित रखने के लिए कैशलेस व्यवस्था की ओर ध्यान देना शुरू कर दिया है। शहर के अधिकांश रजिस्टर्ड दुकानदार स्वैप मशीन ले रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में स्थित हरसहायमल श्यामलाल सर्राफ, प्रह्लादी लाल वीरेंद्र सर्राफ, टीकाराम एंड संस, कृष्ण गोपाल रविंद्र कुमार, सीताराम हरिकृपाल सर्राफ, पथिक ज्वैलर्स, श्रीजी ज्वैलर्स के यहां पर स्वैप मशीन लग चुकी है। इससे इनके यहां पर आने वाले अधिकांश ग्राहक कैशलेस खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, अवनेश ज्वैलर्स ने स्वैप मशीन के लिए आवेदन किया है। सराफा व्यापारी जिले के सराफा व्यवसाय को कैशलेस बनाने की दिशा में अग्रसर हो गए हैं। हां, यह जरूर है कि इस कार्य में गैर पंजीकृत सराफ व्यावसायी बाधा बन रहे हैं, लेकिन ऐसे व्यवासायी भी अपना रजिस्ट्रेशन कराकर कैशलेस व्यापार करने को मजबूर नजर आने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें