फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसीमुद्दीन का पुतला फूंककर  बसपा छोड़ने का एलान

Wed, 15 Jun 2016 12:14 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 बसपा के शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष के गांव ककोड़ा से ही बसपा विरोधी चिंगारी उठने लगी है। मंगलवार को ककोड़ा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरिओम सागर के नेतृत्व में लोगों ने बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी का पुतला फूंक दिया। साथ ही प्रदर्शन भी किया। 
सागर ने आरोप लगाते हुए कहा कि नसीमुद्दीन पार्टी वफादार लोगों को बाहर का रास्ता दिखाकर पार्टी को कमजोर कर रहे है। वह पहले भी जिले के कई दिग्गज नेताओं को बाहर निकालकर पार्टी को कमजोर कर चुके हैं। पार्टी के टिकट बाहरी लोगों को बेचे जा रहे हैं। इससे जाटव समुदाय आहत है। सभी ने एक स्वर में पार्टी छोड़ने का निर्णय भी लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. राजेंद्र सागर, खंदारी सागर, गंगासिंह जाटव, लेखराज जाटव, लाल सहाय जाटव, संजय सागर, परमवीर सागर, लटूरी जाटव, राधेश्याम जाटव, पप्पू जाटव, अजय सागर, रामचंद्र जाटव, राधेश्याम कश्यप, अरविंद सागर,  फूलसिंह जाटव, महेंद्र जाटव, रामसिंह जाटव  मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें