फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान  में आग से लाखों की क्षति

Wed, 15 Jun 2016 12:14 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

शहर के बड़ा बाजार इलाके में शार्ट सर्किट से अग्निकांड
संकरे इलाके में बमुश्किल पाया गया आग पर काबू पाया
शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ा बाजार इलाके में शार्ट सर्किट से रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में आग लग गई। इससे लाखों रुपये की क्षति होने का अनुमान है। संकरे इलाके में फायर ब्रिगेड ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। 
शहर निवासी अनिल अनेजा की बड़ा बाजार में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान है। रोज की तरह सोमवार रात भी वह दुकान बंद करके घर चले गए। रात में किसी वक्त शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। दुकान से आग की लपटें उठती देखकर आसपास के लोगों ने अनिल अनेजा और फायर ब्रिगेड को खबर दी। इलाका काफी संकरा होने की वजह से फायर ब्रिगेड को भी मौके पर पहुंचने में जद्दो-जहद करनी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। आग से करीब तीन लाख रुपये की क्षति होने का अनुमान है। आग विकराल होने की वजह से आसपास की दुकानों में भी दरारें पड़ गई हैं। गनीमत रही कि आग आसपास की दुकानों तक नहीं पहुंची। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें