देवनागरी इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को जूनियर वर्ग की छात्राओं की रंगोली सजाओ प्रतियोगिता में बच्चों के हुनर की तारीफ हुई। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
कॉलेज परिसर में रंगोली सजाओ प्रतियोगिता के दौरान प्रबंधक प्रोमिला शर्मा ने प्रतिभागी छात्राओं को रंगोली का महत्व समझाया। कहा कि रंगोली को विशेष त्योहारों पर सजाया जाता है। कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं ने रंगोली सजाई। रंगोली में अबीर और गुलाल का भी इस्तेमाल किया गया। प्रधानाचार्य राममोहन शर्मा ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने निर्णायकों के साथ रंगोली का निरीक्षण भी किया। रंगोली सजाने में अशी, रिया, अनामिका, काव्या, मेघा और दीक्षा का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। विजेता छात्राओं को प्रबंधक और प्रधानाचार्य के साथ डायरेक्टर संकेत शर्मा ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर रंजना आर्य, शिखा शर्मा, वंदना शर्मा, शिल्पी गोयल और नेहा गुप्ता समेत सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।