फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक शिक्षिका का वेतन काटा, एक का रोका

Thu, 11 Feb 2016 12:06 AM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
 परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा अगले महीने शुरू हो रही है। इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को बीएसए सलारपुर ब्लाक के विद्यालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा करतोली प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। यहां तैनात शिक्षिका नेहा पांडे ने किसी भी विषय का कोर्स पूरा नहीं कराया था। जब बच्चों से गणित के पहले पाठ का सवाल पूछा, तो बच्चे हैरानी से एक-दूसरे की ओर निहारने लगे। यह देखकर बीएसए ने शिक्षिका का जवाब तलब करते हुए दो दिन में अपना स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। इसके बाद वह करतोली के उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचे, जहां प्रधानाध्यापक उर्मिला अनुपस्थित मिलीं, जबकि रजिस्टर में प्रधानाध्यापक की उपस्थिति दर्ज थी। चेक करने के दौरान बीएसए ने सहायक अध्यापिका द्वारा किए गए हस्ताक्षरों को पहचान लिया। उन्होंने नीलम का वेतन काटने और बिना अनुमति के विद्यालय से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाध्यापिका उर्मिला का वेतन रोकने के आदेश दिए। बिनावर उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात अनुदेशक निधि भी निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाई गईं। उन्हें दो दिन में कार्यालय पहुंचकर स्पष्टीकरण देने  के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें