जरीफनगर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जरीफनगर थाना क्षेत्र के दानपुर गांव में नीरज की मौत की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की है। मृतक की पोस्टर्माटम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लिया है और मामले की जांच की जा रही है।