बदायूं के बिल्सी क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने बताया कि वह नौ अक्तूबर को जेल में पति से मिलाई करने के बाद घर लौट रही थी। रास्ते में सुल्तान नाम के युवक ने पकड़ लिया और उससे दुष्कर्म किया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। उसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजा गया।
महिला ने बताया कि उसका पति कई महीनों से जेल में बंद है। नौ अक्तूबर को उसे मिलाई करनी थी। मिलाई करने के बाद वह रात करीब आठ बजे घर लौट रही थी। इस बीच सदरपुर के पास युवक सुल्तान मिल गया। उसने उसको खेत में खींच लिया और दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उसने मारपीट की। धमकी दी कि अगर इसकी कहीं शिकायत की तो जान से मार देंगे। शोर मचाने पर राहगीर आ गए, जिन्हें देखकर आरोपी भाग गया।