फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जमीन विवाद में पूर्व सभासद का हाई वोल्टेज ड्रामा, मोबाइल टावर पर चढ़े, निष्पक्ष जांच की मांग

Mon, 23 Mar 2026 01:44 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के बिसौली नगर पालिका के पूर्व सभासद विजय सोमवार को मोबाइल टावर पर चढ़ गए। उन्होंने जमीन विवाद के मामले में तीन लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। 
 
विज्ञापन
मोबाइल टावर पर चढ़े पूर्व सभासद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिसौली में जमीन विवाद ने सोमवार को उस समय नाटकीय रूप ले लिया जब पूर्व सभासद विजय आक्रोशित होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गए। इससे इलाके में खलबली मच गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए। विजय को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। इसके बाद वह नीचे उतरे।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, विजय का वजीरगंज क्षेत्र के कुछ लोगों से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि वजीरगंज के तीन लोग उन्हें जमीन बेचने नहीं दे रहे हैं और जो भी ग्राहक जमीन खरीदने के लिए आगे आता है, उसे भड़काकर सौदा रुकवा दिया जाता है। इस बात से आहत होकर विजय कोहली ने विरोध जताने के लिए यह कदम उठाया और मोबाइल टावर पर चढ़ गए।

मौके पर पहुंची तहसील प्रशासन की टीम 
टावर पर चढ़ते ही उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की और अपनी मांगों को पूरा करने की बात कही। उनकी इस हरकत को देख आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। कई लोग वीडियो बनाने लगे, जिससे मामला और तेजी से चर्चा में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, तहसील प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और टावर के आसपास भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इसके बाद अधिकारियों ने टावर पर चढ़े विजय कोहली को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया। घंटों तक चले समझाने के प्रयास के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें हर संभव मदद और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें