फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, छह महीने पहले हुई थी शादी

Wed, 14 Jan 2026 03:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के थाना उघैती क्षेत्र में दवा लेने जा रहे बाइक सवार युवक को पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर भाग गया। 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के थाना उघैती क्षेत्र के गांव छिबऊ खुर्द में बुधवार को सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक घर से दवा लेने के लिए निकला था, तभी तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पिकअप चालक की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन उसे इलाज के लिए एक निजी चिकित्सालय ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। युवक गांव छिबऊ खुर्द का रहने वाला था। 

छह महीने पहले हुई थी शादी 
परिजनों के अनुसार युवक नोएडा में नौकरी करता था और वहीं रहकर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। वह तीन दिन पूर्व ही नोएडा से गांव आया था। बताया गया कि युवक की शादी छह माह पहले ही हुई थी। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें