हिंदू संगठन के लोगों ने किया प्रदर्शन
परिवार के लोग लौटे तो बच्ची की हालत देखकर सकते में पड़ गए। उसे एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। जहां बच्ची ने पूरी बात बताई। इसके बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचा। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली। सोमवार की सुबह यह बात कस्बे के लोगों को पता चल गई। इसके बाद हिंदू संगठन से जुड़े लोग सड़कों पर आ गए। नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालकर थाने का घेराव किया। विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया।
एसडीएम धर्मेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा। यहां पर भी उसहैत के 40-50 लोग पहुंच गए। बाद में वह एसएसपी से मिले और कड़ी कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस ने आरोपी तारिक अंसारी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।