फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में हादसा: पत्नी का उपचार कराने आए युवक की मौत, जिला अस्पताल के बाहर रोडवेज बस ने कुचला

Thu, 22 Oct 2026 12:17 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में जिला अस्पताल के बाहर बृहस्पतिवार सुबह रोडवेज बस ने 40 वर्षीय मूलचंद्र को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शेखूपुर निवासी मूलचंद्र अपनी बीमार पत्नी का इलाज कराने अस्पताल आए थे। 
विज्ञापन
पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में जिला अस्पताल के बाहर कचहरी मार्ग पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने एक युवक को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। वह अपनी बीमार पत्नी का इलाज कराने अस्पताल आए हुए थे। वह दुकान से कोई सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।  

विज्ञापन


Trending Videos

कोतवाली पुलिस के अनुसार, शेखूपुर निवासी मूलचंद्र (उम्र 40 वर्ष) अपनी पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर उनकी देखभाल कर रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह वह अस्पताल परिसर से बाहर सड़क पार कर दुकान पर कुछ सामान लेने जा रहे थे, तभी रोडवेज बस की चपेट में आ गए। 

पुलिस ने बस को कब्जे में लिया 
टक्कर इतनी भीषण थी कि गंभीर चोटें आने के कारण मूलचंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन

पति की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में भर्ती पत्नी बदहवास हो गई। सूचना मिलते ही मृतक के रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि आरोपी बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें