बदायूं के कछला में गंगा नदी में डूबे युवक की तलाश के लिए सोमवार को व्यापक अभियान चलाया गया। पुलिस, 22 निजी गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी है। युवक ने रविवार को उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला पुल से गंगा में छलांग लगाई थी।
बदायूं के कछला पुल से गंगा में कूदकर लापता हुए युवक की तलाश के लिए सोमवार सुबह फिर से व्यापक अभियान चलाया गया। पुलिस के साथ 22 निजी गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम भी तलाश में जुटी। सुबह आठ बजे चार स्टीमर के साथ गोताखोर गंगा में उतरे और दोनों ओर युवक की तलाश शुरू की गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
रविवार को उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला पुल से एक युवक ने गंगा छलांग लगा दी थी। वह नदी में डूबकर लापता हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू कराई। घाट पर युवक की बाइक मिलने के बाद उसकी पहचान उझानी क्षेत्र के गांव नगला निवासी श्रीराम के रूप में हुई। इसके बाद से ही पुलिस और गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हैं।
सोमवार सुबह आठ बजे 22 निजी गोताखोर चार स्टीमर लेकर गंगा में उतरे। एसडीआरएफ की टीम ने भी अभियान में हिस्सा लिया। गोताखोर गंगा के दोनों ओर संभावित स्थानों पर युवक की तलाश कर रहे हैं। युवक के परिजन भी उसके मिलने की आस लगाए हुए हैं। सोमवार दोपहर तक तक तलाश जारी रहने के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।