उझानी। कछला में पिछले दिनों किसी वाहन की टक्कर से घायल मोपेड सवार व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हादसा 29 अप्रैल की सुबह करीब नौ बजे कछला में पंजाब नेशनल बैंक के सामने हुआ था। कासगंज जिले में सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर नगला भूतल निवासी राजपाल (57) पुत्र रामगोपाल अपनी मोपेड से ननिहाल वजीरगंज जा रहे थे। उसी दौरान किसी वाहन ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल राजपाल का इलाज भी चला, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर उनकी मौत हो गई। शव का अंतिम संस्कार कर लौटने के बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर सौंप दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। संवाद