फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुलिया के नीचे बंधा मिला युवक... पास पड़ी थीं छुरियां, हालत देख दंग रह गए लोग, बताई ये कहानी

Tue, 08 Apr 2025 12:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

उसावां थाना क्षेत्र में सोमवार को कुछ लोग सड़क से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने पुलिया के नीचे किसी के कराहने की आवाज सुनी। मौके पर जाकर देखा तो दंग रह गए। 
विज्ञापन
पुलिया के नीचे बंधा मिला युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक पुलिया के नीचे बने पाइप में बंधक मिला। राहगीरों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस की प्राथमिक जांच में  पता चला कि युवक ने गांव की एक किशोरी के पिता को फंसाने के लिए षड्यंत्र रचा था। अब पुलिस आगे की जांच कर रही है। वहीं, युवक ने खुद के अपहरण की कहानी पुलिस को बताई है।

विज्ञापन


उसावां से जसमाह जाने वाले रोड से कुछ लोग निकल रहे थे। किसी के कराहने की आवाज उन्हें सुनाई दी। इस पर वे लोग सड़क से नीचे आए। उनकी नजर पुलिया के नीचे बने बड़े-बड़े पाइपों पर गई तो देखा कि वहां एक पाइप के अंदर एक युवक बंधा पड़ा था। ग्रामीणों ने देखा कि युवक के पास कुछ चाकू भी पड़े थे। इस पर लोगों ने सूचना पुलिस को दी। इस दौरान लोगों ने युवक को खोला तो उसने अपना नाम रमजान अली निवासी गांव दौलतपुर चिकई जिला फर्रुखाबाद बताया।

पुलिस को बताई ये कहानी 
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने युवक को पाइप से निकाला और थाने ले गई। पूछताछ में युवक ने बताया कि रविवार रात करीब आधा दर्जन लोगों ने उसका असलहे दिखाकर अपहरण कर लिया था। युवक यहां कैसे आया और उसे पाइप में किसने डाला, इस बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि बताया जाता है युवक पर पिछले साल उसावां की एक किशोरी को भगाने का आरोप है। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़कर जेल भेज दिया था। वह जमानत पर चल रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: धमाके से कांपी धरती... आसमान से खेत में गिरी भारी भरकम चीज, बरेली में हुई ऐसी घटना, अचंभित रह गए लोग
विज्ञापन


इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह ने बताया सभी बिंदुओं को लेकर युवक से पूछताछ की जा रही है। अब तक की पूछताछ में मामला किशोरी के पिता को फंसाने को अपहरण का नाटक बनाने का सामने आया है। जांच पड़ताल के बाद युवक को जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें