फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हाईवे के किनारे मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 18 Sep 2025 04:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
हाईवे किनारे पड़ा मिला था शव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में गांव रोटा के पास हाईवे किनारे बृहस्पतिवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गिरीश पाल (35 वर्ष) निवासी गांव कर, थाना वजीरगंज के रूप में हुई है। उसकी मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें