फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गंगा नदी में मिला युवक का शव, पांच दिन पहले बाजार से हुआ था लापता

Thu, 04 Sep 2025 11:48 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र में पांच दिन से लापता युवक का शव बुधवार को गंगा नदी में मिला। उसकी चप्पलें नदी किनारे पड़ी मिलीं। नदी में डूबने से मौत होने की आशंका जताई गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम बबुरिया नगला निवासी युवक पवनेश (30) पुत्र नत्थू लाल का शव गंगा नदी से मिला। युवक पांच दिन पूर्व रहस्यमय परिस्थिति में उसहैत बाजार से लापता हो गया था। पुलिस और ग्रामीणों की लगातार तलाश के बाद बुधवार को उसका शव अस्मया रफतपुर गांव के पास गंगा नदी से मिला।

विज्ञापन


बीते सप्ताह पवनेश अपने भाई अवनेश के साथ सब्जी खरीदने उसहैत बाजार आया था। अवनेश सब्जी खरीदने बाजार के अंदर चला गया। इसी दौरान पवनेश अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: सत्संगी दंपती हत्याकांड में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने 1.70 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया
विज्ञापन


गांव के लोगों ने भी पवनेश को गंगा किनारे अस्मया रफतपुर की ओर जाते देखा था। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो युवक की लोकेशन भी उसी इलाके में मिली। बाद में गंगा किनारे उसकी चप्पल भी बरामद हुई थी। इससे ग्रामीणों ने डूबने की आशंका जताई थी। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने लगातार गोताखोरों की मदद से गंगा नदी में तलाश जारी रखी। पांच दिन बाद उसका शव गंगा से मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अचानक हुई इस घटना से गांव में मातम का माहौल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें