फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भांजे की शादी में शामिल होने आए मामा को वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

Thu, 19 Feb 2026 04:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। युवक अपने भांजे की शादी में शामिल होने आया था। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
राजवीर सिंह का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में भांजे की शादी में शमिल होने जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं सूचना मिलने पर रिश्तेदार व परिवार के लोग भी रोते-बिलखते पहुंच गए। हादसे के बाद शादी की खुशियां काफूर हो गईं। 

विज्ञापन


बिल्सी कोतवाली के गांव दिधौनी निवासी राजवीर सिंह (42 वर्ष) नोएडा में रहते थे। वह उघैती थाना क्षेत्र के ईखखेड़ा गांव में अपने भांजे राजू की शादी में शामिल होने के लिए आए थे। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह को राजवीर नोएडा से आए थे। बस से उतरने के बाद ईखखेड़ा जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। उनकी मौत से उनके भांजे राजू की शादी का माहौल गमगीन हो गया। थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। वाहन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें