फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण महाभियान संगठन की दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा : राकेश

Thu, 19 Feb 2026 02:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
भाजपा जिला कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 में मौजूद कार्यकर्ता। स्
विज्ञापन
बदायूं। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 की शुरुआत बुधवार से हुई। इस दौरान आयोजित जिला कार्यशाला में ब्रजक्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्र अनावा ने कहा कि भाजपा केवल चुनावी राजनीति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र पुनर्निर्माण का व्यापक आंदोलन है।
विज्ञापन

पार्टी की पहचान उसके सिद्धांतों, अनुशासन और समर्पित कार्यकर्ता शक्ति से है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान संगठन की दीर्घकालिक रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से परिपक्व, संगठनात्मक रूप से सक्षम और सामाजिक रूप से सक्रिय बनाना है।
कार्यकर्ताओं का मनोबल जितना ऊंचा होगा, संगठन उतना ही मजबूत होगा। उन्होंने मंडल एवं बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, सेवा कार्यों में भागीदारी सुनिश्चित करने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक संगठन की पहुंच मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद की विचारधारा पर आधारित एक सशक्त संगठन है, जिसकी असली ताकत उसका प्रशिक्षित और अनुशासित कार्यकर्ता है। संगठन की स्थायी सफलता वैचारिक रूप से दृढ़ और समर्पित कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है। उन्होंने जानकारी दी कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत जनपद में 30 प्रशिक्षण कैम्प लगाए जाएंगे। मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 7 मार्च से प्रारंभ होकर 14 अप्रैल तक आयोजित किए जाएंगे, जिनकी समयावधि 24 घंटे की होगी। कार्यशाला में पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, मनोज मसीह, दीपमाला गोयल, एमपी सिंह राजपूत, शैलेन्द्र मोहन शर्मा, राजेश्वर सिंह पटेल, आशीष शाक्य, संदीप चौहान, रचना शंखधार सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा जिला कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 में मौजूद कार्यकर्ता। स्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें