फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, नशे में परिजनों से झगड़े के बाद घर से निकला था

Tue, 07 Oct 2025 05:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में परिजनों से झगड़ा करने के बाद घर से निकले युवक की हादसे में मौत हो गई। वह नशे की हालत में घर से निकला था। हाईवे पर किसी वाहन से उसे टक्कर लग गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में वाहन की टक्कर लगने से एक युवक की मौत हो गई। नशे की हालत में युवक परिजनों से झगड़कर घर से निकल गया था। हाईवे पर पहुंचा तो किसी वाहन से उसे टक्कर लग गई। मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव पडौआ के रहने वाले सुभाष (32 वर्ष) पुत्र भगवानदास सोमवार की शाम को शराब के नशे में घर पहुंचा। परिवार के साथ वह झगड़ा करने लगा। जैसे-तैसे परिवार के लोगों ने उसको शांत कर दिया। मंगलवार की सुबह को वह घर से निकल गया। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर एफआईआई गोदाम के पास उसका शव मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। 

मृतक के मामा अवनीश कुमार ने बताया कि सुभाष पेंटर का काम करते थे। वह शराब पीने के आदी थे। मंगलवार की सुबह वह घर से बिना किसी को बताए निकल गए। उन्हें किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। वाहन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें