फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डीजल खत्म होने पर खड़ी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक कलाकार की मौत, 11 घायल

Tue, 07 Oct 2025 07:48 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के उझानी क्षेत्र में मंगलवार तड़के हादसा हो गया। डीजल खत्म होने पर चालक ने पिकअप वाहन सड़क पर रोक दिया। इसी दौरान पीछे से आया ट्रक उससे टकरा गया। हादसे में पिकअप सवार 12 कलाकर घायल हो गए। इनमें से एक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
एंबुलेंस में घायल युवक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी क्षेत्र के अब्दुल्लागंज में रामलीला का मंचन करने के लिए मथुरा से चले कलाकारों की पिकअप को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक कलाकार की मौत हो गई। 11 कलाकार घायल हैं। पुलिस ने मृत कलाकार के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।

विज्ञापन


हादसा मंगलवार तड़के करीब चार बजे दिल्ली हाईवे पर मुजरिया थाना क्षेत्र में गांव बसावनपुर के पास हुआ। डीजल खत्म होने के बाद चालक ने पिकअप को सड़क पर ही खड़ा कर लिया था। उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पिकअप सवार कलाकारों में दो- तीन छिटक कर सड़क पर गिर गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने लहूलुहान कलाकारों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। हादसे के बाद चालक ट्रक को भगा ले गया।

ये कलाकार हुए घायल 
घायल कलाकारों में मथुरा जिले में नौहझील के गांव इरौली निवासी उमेश (38) पुत्र हरकेश, मौनी (28) पुत्र देवी सिंह, देवदत्त (50) पुत्र दुर्गाप्रसाद, रोहित (22) पुत्र बिल्लन, मयंक (25) पुत्र सर्वेश, अजय (25) पुत्र ब्रजेश कुमार, मथुरा में ही गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव महरौली निवासी अमर चंद्र 30, अलीगढ़ जिले में खैर निवासी कान्हा उपाध्याय (28) पुत्र गौरीशंकर, सहसवान के गांव दौलतपुर निवासी दिव्यांग धर्मपाल (45) पुत्र पर्वत समेत 12 लोगों का प्राथमिक उपचार कराया।
विज्ञापन


चिकित्साधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया ने तीन- चार घायलों के मामूली चोट लगी है। उनका भी प्राथमिक उपचार किया गया है। गंभीर रूप से घायल अमर चंद्र की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घायलों में देवदत्त, रोहित, मयंक, कान्हा और अजय को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

हादसे की सूचना के बाद भाजपा नेता आनंद मिश्रा के साथ अब्दुल्लागंज रामलीला कमेटी के पदाधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायल कलाकारों से हादसे के बारे में जानकारी की। पुलिस ने अमर चंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराया है। अपराह्न में मृतक के परिजन भी बदायूं पहुंच गए।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें