फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कछला और भकरी घाट पर आठ लोग गंगा में बहे, युवक की मौत, एक लापता; छह बचाए गए

Fri, 31 May 2024 03:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के भकरी घाट पर गंगा का पहनावा करने पहुंचे परिवार के सात लोग नदी में बह गए। इनमें छह लोगों को बचा लिया, जबकि एक युवक की डूबने से मौत हो गई। वहीं कछला घाट पर भी एक युवक डूबा है, जिसका पता नहीं चला है। 
विज्ञापन
महेश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले में शुक्रवार को कछला और भकरी गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान आठ लोग गंगा के तेज बहाव में बह गए। इनमें छह लोगों को बचा लिया गया, जबकि एक युवक की मौत हो गई। एक अन्य युवक लापता है। गोताखोर उसे तलाश कर रहे हैं। 

विज्ञापन


उसहैत थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर निवासी कुंवरपाल का परिवार शुक्रवार दोपहर भकरी घाट पर गंगा का पहनावा करने पहुंचा था। बताते हैं कि परिवार के सभी लोग गंगा स्नान कर रहे थे। इसी दौरान गजेंद्र (20) पुत्र श्रीपाल, कुसुम लता (45) पत्नी सत्यपाल, अर्जुन (15) पुत्र रक्षपाल, कुंवरपाल (40) पुत्र धनपाल, उनकी पत्नी सुनीता (40), बेटा महेश (19) और रघुवर दयाल (65) एक-एक करके गंगा के तेज बहाव में बह गए। 

महेश नाम के युवक की मौत 
यह देखकर गंगा घाट पर मौजूद लोगों में खलबली मच गई। जो लोग तैरना जानते थे। वह भागकर आ गए और सभी लोगों को बचाने में जुट गए। गोताखोर भी आ गए। इससे छह लोगों बचा लिया गया है लेकिन महेश का कुछ पता नहीं चला। उसे काफी देर बाद गंगा से बाहर निकाला जा सका लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


कछला गंगा घाट पर स्नान करने आए एटा जिले के निधौली थाना क्षेत्र के गांव अहीरमई निवासी धीरज (20) पुत्र श्रीनिवास तेज बहाव में बह गया। अभी उसका कुछ पता नहीं चला है। पुलिस उसकी तलाश करा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें