फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चचेरे भाई की लग्न में युवक की मौत, डीजे पर डांस के दौरान हुई खून की उल्टी... निकल गए प्राण

Tue, 29 Apr 2025 03:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

गुलड़िया क्षेत्र में एक युवक अपने चचेरे भाई की लग्न में आया था। डीजे पर डांस करने के दौरान उसे खून की उल्टियां होने लगी। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई।  
विज्ञापन
राजाराम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के गुलड़िया क्षेत्र में खून की उल्टी होने के बाद एक युवक की मौत हो गई। वह अपने चचेरे भाई की लग्न में आया था। सोमवार रात डीजे पर डांस करने के दौरान उसे अचानक खून की उल्टी शुरू हो गई। परिवार के लोग अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से शादी वाले घर में मातम पसर गया। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन


नगर पंचायत गुलड़िया के वार्ड नंबर आठ निवासी राजाराम (35) पुत्र स्वर्गीय महेंद्र सक्सेना के चचेरे भाई की शादी है। इससे पहले लग्न समारोह का कार्यक्रम सोमवार रात वार्ड के शिव मंदिर में चल रहा था। कुछ मेहमान खाना खा रहे थे तो कुछ डीजे पर डांस कर रहे थे। राजाराम भी डांस कर रहा था। इसी दौरान राजाराम को खून की उल्टी होने लगी तो परिवार के लोगों ने कुर्सी में बिठाकर उसे पानी पिलाया। 

यह भी पढ़ें- UP: नोटिस में 15 दिन का समय...दो दिन में ही चला दिया बुलडोजर, भाजपा नेता की मार्केट के ध्वस्तीकरण में नया मोड़
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद वह फिर से उल्टी करने। जब तीन-चार उल्टियां हो गईं तो परिवार के लोग उसे इलाज के लिए बदायूं ले जाने लगे। इसी बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। जब अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। राजाराम की मौत से पत्नी बेवी, पुत्र सचिन, पवन, पुत्री प्रिया समेत परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। चचेरे भाई की मौत होने से शादी का माहौल में मातम पसर गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें