फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से युवक की मौत... एक अन्य घायल, गाय को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा

Thu, 15 Jan 2026 03:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र में सड़क पर अचानक गाय आने से हादसा हो गया। गाय को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक की मौत हो गई। एक अन्य युवक घायल हुआ है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सड़क हादसा हो गया। गांव न्यौली के पास भूसा लेने जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 24 वर्षीय युवक कासिम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी मेसर अली घायल हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक उझानी निवासी कासिम अपने मोहल्ले के मेसर अली, वैसर, समुद्दीन और जग्गा के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव न्यौली भूसा लेने जा रहा था। रास्ते में अचानक सामने आ गई गाय को बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। 

मौके पर जुटे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने कासिम को मृत घोषित कर दिया, जबकि मेसर अली का इलाज जारी है। अन्य लोग सुरक्षित बताए गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कासिम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें