बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार सुबह युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने गांव की ही युवती के भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया। कहा कि युवती और युवक में प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी कारण युवक की हत्या की गई है।
बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र में 18 वर्षीय युवक पुरुषोत्तम का शव बृहस्पतिवार को प्रेमिका के घर के सामने पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने छानबीन की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार पुरुषोत्तम का गांव की ही लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उनका आरोप है कि इसी बात को लेकर लड़की के भाइयों ने युवक की हत्या कर दी और शव को फंदे पर लटका दिया, ताकि घटना को आत्महत्या का रूप दिया जा सके।
पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
सूचना पाकर दातागंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
दातागंज के कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।