अनलोडिंग के समय अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटा ट्रक, चालक घायल
बिल्सी नगर के बिसौली-कासगंज बाइपास मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने ट्रक अनलोडिंग के दौरान अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया।रामपुर निवासी शारिक अपने बजरपुर से भरे ट्रक को पेट्रोल पंप के सामने अनलोड करा रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
हादसे में चालक को चोटें आईं। सूचना पर पहुंचे लोगों की मदद से क्रेन मशीन द्वारा ट्रक को सीधा कराया गया। घायल चालक को उपचार के लिए बिल्सी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि हादसे के समय हाईवे पर अधिक यातायात नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
बिसौली से घर की खरीदारी करके लौट रहे बाइक सवार राजीव कुमार पुत्र मनपाल सिंह और बाइक पर पीछे बैठे रामतीर्थ को पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। हादसा सोमवार की रात लगभग नौ बजे थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के मुड़िया धुरेकी के पास हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों के ग्राम मानपुर परिजनों को सूचना दी। परिवार के लोग चंदौसी स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है।