फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वन दरोगा पर हमला करने वाला जंगली सूअर पकड़ा गया, ककोड़ा के जंगल में छोड़ा

Tue, 30 Dec 2025 07:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र में वन दरोगा पर हमला करने वाले जंगली सूअर को पकड़ लिया गया। वन विभाग का दावा है कि रेस्क्यू टीम ने जंगली सूअर को पकड़ा है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि रेस्क्यू टीम के आने से पहले ही जंगली सूअर को पकड़ लिया गया था। 
विज्ञापन
जंगली सूअर ने वन दरोगा पर किया था हमला - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र के सिरसौली गांव में पांच दिन से ग्रामीणों में दहशत की कारण बने जंगली सूअर को मंगलवार दोपहर पकड़ लिया गया। ग्रामीणों ने सुबह से ही उसकी घेराबंदी कर ली, लेकिन सूअर ने कई बार छकाया। वन विभाग ने रेस्क्यू के दौरान सूअर पकड़े जाने का दावा किया है, लेकिन ग्रामीण टीम के आने से पहले ही सूअर को पकड़ने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन


उझानी ब्लॉक क्षेत्र के गांव सिरसौली में मेहरबान प्रजापति के खेत में सुबह जंगली सूअर देखे जाने का शोर मचा तो ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े। 25 से अधिक ग्रामीणों ने मेहरबान के खेत के आसपास घेरा बनाकर उसे पकड़ने की कोशिश शुरू कर दी। इसकी सूचना वन विभाग के अफसरों को मिली तो वन दरोगा के साथ कर्मचारियों की रेस्क्यू टीम को मौके की ओर रवाना कर दिया। दोपहर बाद जंगली सूअर पकड़ लिया गया। जाल में फंसे सूअर ने जाल से बाहर निकलने की कोशिश भी की।

ग्रामीण पुष्पेंद्र ने बताया कि वन विभाग की टीम के आने से पहले ही जंगली सूअर को पकड़ लिया गया था। बाद में वन कर्मी एक निजी वाहन से जंगली सूअर को लेकर कादरचौक क्षेत्र में ककोड़ा के वन आरक्षित क्षेत्र में पहुंचे। जंगली सूअर ककोड़ा क्षेत्र में छोड़ा गया है। बता दें कि इसी जंगली सूअर ने पांच दिन पहले वन दरोगा शुभम प्रताप सिंह पर हमला कर दिया था। हमले में वन दरोगा लहूलुहान हो गए थे। उनका अभी भी बरेली में इलाज चल रहा है। सूअर पकड़े जाने की बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस महसूस की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू ने दी थी आंदोलन करने की चेतावनी
भारतीय किसान यूनियन के मंडलीय प्रवक्ता राजेश सक्सेना ने बताया कि जंगली सूअर के मुद्दे पर वन विभाग की अनदेखी को लेकर सोमवार दोपहर अफसरों से मिले थे। डीएम को संबोधित ज्ञापन भी दिया गया था। इसके बाद ही वन विभाग के अफसर जागे हैं। वन कर्मियों ने तो ग्रामीणों को जोखिम में छोड़ दिया था।

डीएफओ निधि चौहान ने बताया कि सिरसौली के पास जंगली सूअर पकड़ लिया गया है। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया था। सूअर ककोड़ा के जंगल में छोड़ा गया है। इसे लेकर टीम की ककोड़ा के जंगल में हालात पर नजर बनी रहेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें