फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आंधी-बारिश के दौरान पाकड़ का पेड़ गिरने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 12 Apr 2025 06:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जिले में शुक्रवार रात आंधी-बारिश ने कहर बरपाया। कई जगह पेड़ गिर गए। अलापुर क्षेत्र में पाकड़ का पेड़ गिरने से एक युवक की जान चली गई। उधर, उझानी में पेड़ गिरने से घंटों सड़क पर जाम लगा रहा। 
विज्ञापन
उझानी में गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के जगत गांव में शुक्रवार रात तेज आंधी-बारिश के दौरान पाकड़ का पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार को पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया। 

विज्ञापन


गांव जगत निवासी गांव निवासी नंदू मौर्य (20) पुत्र नत्थू मौर्य का घर से कुछ दूरी एक घेर है। जहां पर झोपडी पड़ी हुई है, जिसमें मवेशी बांधे जाते हैं। यहां नंदू मौर्य व उसके परिवार के बच्चे झोपड़ी में सोते थे। शुक्रवार रात बच्चे झोपड़ी में सोने गए थे। इस बीच रात नौ बजे करीब तेज आंधी बारिश आ गई। इससे नंदू बच्चों को लेने के लिए घेर पर गया था। वह जैसे ही झोपड़ी के पास पहुंचा। 

यह भी पढ़ें- UP: कहीं आप तो नहीं खरीद रहे नामी कंपनियों का एक्सपायर माल, बरेली में इस खेल का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


उसी समय घेर में खड़ा पाकड़ का पेड़ नंदू के ऊपर गिर गया। वह पेड़ के नीचे दब गया। पेड़ गिरने की आवाज से मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद पेड़ के नीचे नंदू को निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। नंदू की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 

शनिवार सुबह हल्का लेखपाल अवनीश कुमार व पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। वहीं, पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेजा। परिजनों ने बताया कि नंदू छह भाईयों में चौथे नंबर का था। उसकी शादी नहीं हुई थी। लेखपाल ने तहसील प्रशासन को घटना की जानकारी दी है।

विज्ञापन

आंधी में पेड़ गिरने से सड़क जाम, नाले में फंसा पार्सल वाहन
उझानी में तेज आंधी के दौरान शुक्रवार देर रात रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार के सामने पेड़ गिर गया। पेड़ का मलबा पूरे दिन सड़क पर पड़े होने के बाद भी चालक ने पार्सल वाहन निकालने की कोशिश की तो पहिया नाले में जाने से वह फंस गया। इसे लेकर पूरे दिन आवागमन ठप रहा।

रेलवे स्टेशन के सामने दूसरी दिशा में सड़क किनारे विशालकाय पाकड़ का पेड़ था। आंधी के दौरान पेड़ गिर जाने की जानकारी इलाके के लोगों ने रेलवे कर्मचारियों को रात में ही दे दी। इसके बाद भी सड़क पर पड़े पेड़ को हटाने की कोशिश नहीं की गई। शनिवार सुबह पंखा रोड होकर कादरचौक की तरफ जाने के लिए पार्सल वाहन स्टेशन के पास पहुंचा तो चालक ने थोड़ी सी जगह देख उसे निकालने की कोशिश की। 

बताते हैं कि पार्सल वाहन का पहिया स्टेशन के नाले में चला गया। वह तो गनीमत रही जो पार्सल वाहन पलटा नहीं, वरना तो रेलवे स्टेशन की बाउंड्री क्षतिग्रस्त हो जाती। पेड़ का मलबा शाम तक सड़क पर ही पड़ा रहा। चालकों के लिए भारी वाहन भी पुरानी अनाज मंडी मोड़ के रास्ते पंखा रोड होकर अढौली फाटक तक पहुंच पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें