सरकर की योजनाएं गिनाईं
राष्ट्रीय महामंत्री सिंह ने मोदी सरकार की योजनाओं और पार्टी के कार्यक्रम की सराहना की। बोले- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। 21 राज्यों में एनडीए की सरकार है। कार्यकर्ताओं को गर्व की अनूभूति होती है। इसीलिए कार्यकर्ता गांव- गांव जाकर लोगों को सरकार और पार्टी की नीतियों की जानकारी पहुंचा रहे हैं। कांग्रेस, सपा और बसपा ने सीएए को लेकर मुस्लिमों को गुमराह करने की कोशिश की। क्या.. किसी मुस्लिम की नागरिकता गई। इन पार्टियों को जनता से माफी मांगनी चाहिए।
उन्होंने पीडीए को लेकर कहा कि अतीत की ओर देखिए। सपा और बसपा की सरकारों में क्या होता था, सभी जनाते हैं। यूपी में विकास अवरूद्ध था। अपराध बढ़े थे। किसी ने कल्पना की थी कि प्रदेश में विकास रफ्तार पकड़ेगा। भाजपा की सरकार ने यह कर दिखाया है। केंद्र सरकार ने 11 साल में जो कर दिखाया, वह कोई और नहीं कर सकता था। लोग भयमुक्त हैं। पत्रकारों ने जब सिंह से पूछा कि भाजपा के एक पूर्व सांसद ने किसी को विधानसभा का मुंह देखने देने की चेतावनी दी है। जवाब में बोले- पार्टी अपने स्तर से सब देख रही है।
संजय राउत ने तो अपनी गिरफ्तारी का इवेंट बना डाला
आतंकी तहव्वुर राना की गिरफ्तारी को लेकर सवाल पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने संजय राउत को ही आड़े हाथ ले लिया। कहा कि राहत को इस बात का न जाने क्यों कष्ट हैं कि मुंबई के गुनहगार को कैसे गिरफ्तार कर लिया। राउत को तो प्रधानमंत्री का धन्यवाद करना चाहिए। यह वही राउत हैं, जिन्होंने अपनी गिरफ्तारी को इवेंट बनाया था।