फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पत्नी से झगड़े के बाद पति ने खाया विषाक्त पदार्थ, उपचार के दौरान मौत

Mon, 09 Mar 2026 03:49 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। उसके परिजनों के मुताबिक युवक का पत्नी से विवाद चल रहा था। इससे परेशान होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र में पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मपुर कश्यप वाली गली निवासी 30 वर्षीय शिवकुमार साहू का पिछले चार-पांच दिनों से अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि विवाद लगातार बढ़ता जा रहा था। इसी तनाव से परेशान होकर शिवकुमार साहू ने रविवार शाम घर में रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया। 

मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान हुई मौत 
कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें