कादरचौक। गांव सुर्खा निवासी संदीप (19 साल) पुत्र विसर्जन अपने साथी अमित व शैलेंद्र के साथ अपनी मौसी के यहां से बहन अनीता के घर बाइक से जा रहे थे। बताया जा रहा है कि तीनों बाइक सवार जैसे ही सुर्खा मोड़ पर पहुंचे वैसी ही उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे तीनों बाइक सवार सड़क किनारे जा गिरे और घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां तीनों का इलाज चल रहा है। संवाद