फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अवैध संबंध के शक में पत्नी से हुआ झगड़ा, पति ने उठाया ऐसा कदम, मच गया कोहराम

Sun, 26 Oct 2025 05:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में ई-रिक्शा चालक ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक शनिवार को उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में पत्नी के अवैध संबंधों के शक में ई-रिक्शा चालक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शनिवार रात उनकी मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव नरऊ बुजुर्ग के रहने वाले जय सिंह (50 वर्ष) पुत्र भोले राम ई- रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। अवैध संबंधों के शक में शनिवार को उनका पत्नी से झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद उन्होंने विशाक्त पदार्थ खा लिया। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। 

इलाज के दौरान शनिवार देर रात उनकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू की। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जांच के बाद कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें