दूसरे लड़कों से बात करती थी प्रेमिका
वीडियो में दीपक कहता है कि प्रेमिका रितु ने दो साल में मुझे बहुत प्रताड़ित किया। वह दूसरे लड़कों से बात करती थी। मैंने उससे कहा कि बाबू ऐसा मत करो, लेकिन वह नहीं मानी। दीपक ने आगे कहा कि प्रेमिका उससे शादी के नाम पर रुपये लेती आ रही थी। दो वर्षों में करीब 4.75 लाख रुपये उससे ले लिए। प्रेमिका ने करीब आठ दिन पहले ही भरोसा दिलाया कि वह 15 सितंबर को उसके साथ चलेगी और शादी भी करेगी। इसी बात में उलझाकर उसने एक लाख रुपये ले लिए थे। 15 सितंबर को वह दातागंज पहुंच गया लेकिन प्रेमिका फोन तक नहीं उठाया। देर शाम तक इंतजार करके वह लौट गया। आरोप है कि तीन दिन से लगातार रात को वह यही कहती कि आज आओ साथ चलूंगी। इससे परेशान होकर वह जान दे रहा है। दीपक ने सिपाही पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।
प्रेमिका और उसके माता-पिता पर रिपोर्ट
मृतक दीपक की मां शीला देवी की तहरीर पर पुलिस ने दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव डहरपुर निवासी प्रेमिका रितू गुप्ता, उसके पिता दिनेश गुप्ता व माता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो विवेचना का पार्ट है। उसे विवेचना में शामिल किया जाएगा। फिलहाल मामले की गहनता से जांच चल रही है। उधर, वीडियो में दीपक ने जिस सिपाही का जिक्र किया है। उसकी मुश्किल भी बढ़ सकती हैं। हालांकि अभी रिपोर्ट में उसका नाम नहीं है।
संबंधित वीडियो