फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ठेकेदार ने नहीं दिए रुपये, अवसाद में आकर युवक ने दी जान; पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

Sun, 26 Oct 2025 11:03 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। उसके परिजनों ने नोएडा के एक ठेकेदार पर रुपये न देने का आरोप लगाया है। कहा कि ठेकेदार रुपये नहीं दे रहा था। इसी के चलते अवसाद में आकर युवक ने अपनी जान दी है। 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के समसपुर मलिक फत्ता गांव में 23 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। युवक की पहचान भूरे पुत्र कल्यान के रूप में हुई है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने ठेकेदार पर रुपये न देने का आरोप लगाया है। बताया है कि इसी के चलते युवक अवसाद में आ गया और उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि भूरे नोएडा में एक ठेकेदार के यहां ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। वह दो दिन पहले ही घर लौटा था। शनिवार रात उसका शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। रविवार की सुबह परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 

यह भी पढ़ें- बरात में बवाल: पीलीभीत में दूल्हा-दुल्हन पक्ष में जमकर हुई मारपीट, फायरिंग का मचा शोर; बुलानी पड़ी फोर्स
विज्ञापन


ठेकेदार ने ले लिया था ट्रैक्टर 
परिजनों ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि नोएडा निवासी एक ठेकेदार कई महीनों की मजदूरी नहीं दे रहा था। इससे भूरे परेशान था। वह अवसाद ग्रस्त हो गया और उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। ठेकेदार ने कुछ महीने पहले भूरे का ट्रैक्टर मिट्टी के काम के लिए 40 हजार रुपये प्रति माह पर लिया था। आरोप है कि बाद में ठेकेदार ने भूरे को अपनी पुरानी गाड़ी दे दी और टैक्सी के तौर पर चलाने से अच्छी कमाई करने का लालच दिया। ठेकेदार ने भूरे के खाते में बाकी पैसे डालने का वादा किया था।
विज्ञापन


भूरे 23 अक्तूबर को यह गाड़ी लेकर घर आया और उसने परिवार को पूरी बात बताई। इसके बाद परिवार के लोगों ने ठेकेदार को फोन कर बकाया रकम खाते में डालने को कहा। ठेकेदार ने फोन पर भूरे के परिवार के साथ अभद्रता की। इससे भूरे आहत था। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें